गुजरात ATS व महरुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, NDPS के फरार दो आरोपी मुर्गी फार्म से गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र में गुजरात ATS और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रामनगर कर्री गांव के पास स्थित बंद पड़े एक मुर्गी फार्म में छिपे हुए थे।


महरूआ थाना पुलिस और गुजरात ATS टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए पंकज कुमार और कपिल शर्मा को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे और गुप्त रूप से वहीं ठिकाना बनाकर रह रहे थे।


क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात में एनडीपीएस एक्ट के तहत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से अधिकांश आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि ये दोनों आरोपी लगातार फरार थे।


सूचना के आधार पर गुजरात पुलिस महरुआ थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से रामनगर कर्री स्थित बंद मुर्गी फार्म पर दबिश दी, जहां से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार पुत्र परशुराम निवासी ग्राम चुरावन पोस्ट बनी गद्दोपुर , थाना तारुन, जनपद अयोध्या तथा कपिल शर्मा पुत्र छेदीलाल निवासी उसी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।


थानाध्यक्ष महेंद्र सरोज ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है। आरोपियों के पास से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई है। गिरफ्तारी के बाद गुजरात पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

बसखारी में समाजवादी पार्टी ने मनाई कांशीराम साहब की जयंती

Spread the love

Spread the loveसाहब की विरासत को बहुजन समाज आगे बढ़ाने के लिए हैं तत्पर – रामफूल गौतम अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। टांडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजदहिया पाई पुर में…


Spread the love

संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर हुआ मंथन

Spread the love

Spread the loveग्राम प्रधान और शिक्षकों के बेहतर तालमेल से मजबूत होगी शिक्षा व्यवस्था : बीईओ अंबेडकरनगर।कटेहरी ब्लॉक स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को ग्राम प्रधानों और विद्यालयों के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *