एसपी अभिजीत आर. शंकर का भीटी बाजार में पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अभिजीत आर. शंकर ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से भीटी बाजार में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।


पैदल गश्त के दौरान एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और आमजन का सहयोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण है।


इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक भीटी वीरेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव सहित सर्किल के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया और आम लोगों ने भी पुलिस की पहल की सराहना की।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *