एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। ( प्रियंका वर्मा)
जनपद अयोध्या की थाना पूराकलंदर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1,99,500 रुपये नकद, एक कार, 14 एटीएम कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है।


इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आरोपी एटीएम बूथ के पास खड़े होकर लोगों को मदद के बहाने अपने जाल में फंसाते थे और मौका मिलते ही उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद उसी कार्ड से खाते से पैसे निकालकर फरार हो जाते थे।
मामले की शुरुआत 12 फरवरी 2026 को हुई, जब एक व्यक्ति के खाते से 59,600 रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद 7 मार्च और 13 मार्च को भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं, जिससे पुलिस सतर्क हो गई।


पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और 16 मार्च 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोनू उर्फ अवधेश सिंह, पिंकू कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं, जो बिहार के विभिन्न जनपदों के निवासी बताए जा रहे हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले लोगों को एटीएम चलाने में मदद का भरोसा दिलाते थे और फिर उनका कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ अयोध्या समेत अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शुभम जैन, निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अशोक त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, शरद कुमार सहित एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *