ईदुल फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 21 मार्च को मनाया जाएगा

Spread the love

प्रशासन ने आपसी भाईचारा के साथ ईद त्योहार मनाने की अपील…

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। ईदुल फितर का त्योहार 21 मार्च को बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर सरकारी अमला पूरी तरह मुस्तैद है। नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास साफ़ सफाई रखने का निर्देश दिए हैं, वहीं पालिका परिक्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को बहाल रखने को कहा है।

ईदुल फितर त्योहार को सकुशल संपन्न के लिए पुलिस प्रशासन काफ़ी सतर्क है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने नगर व क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की है। इसी कड़ी में तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभागों की एक अहम बैठक कोतवाली परिसर में नवरात्रि व ईद की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने की दिशा में निर्णय लिया गया।

कोतवाली अजय प्रताप यादव ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से दोनों पर्वों को गंगा जमुनी संस्कृति को क़ायम रखने की अपील की है। ईदुल फितर त्योहार को लेकर नगर व क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय भी इमामों द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। वाजिदपुर स्थित पुरानी ईदगाह पर ईदुल फितर की नमाज़ का समय प्रातः 8:30 बजे निर्धारित किया गया है।

मगुराडिला स्थित नई ईदगाह पर सुबह 8 बजे ईद की नमाज़ अदा की जायेगी। उर्दू बाजार स्थित जामा मस्जिद में प्रातः7:30 बजे अदा की जायेगी। मदीना मस्जिद में 9:00 बजे नगपुर ईदगाह पर 7:45 व सराय चौक स्थित वक्फ मस्जिद रौज ए हज़रत कासिम में 10:00 बजे ईदुल फितर की नमाज अदा की जायेगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *