सिकंदरपुर गांव में यौमे कुदस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर,अंबेडकरनगर। जनपद के थाना सम्मनपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार जुमतुलविदा की नमाज एवं क्षेत्र में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और नमाज के दौरान अमन, शांति एवं देश की तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जामा मस्जिद सिकंदरपुर मस्जिद में मौलाना जफर मारुफी ने नमाज अदा कराई की गई। उन्होंने खुतबे के दौरान मस्जिद अक्सा की आजादी के लिए दुआ करने के साथ ही लोगों से गरीबों की मदद कर उन्हें ईद की खुशियों में शामिल करने की अपील की।


नमाज के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। थानाध्यक्ष सम्मनपुर दिनेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक दिनेश कुमार राय, कांस्टेबल कृष्ण चंद यादव, अखिलेश सिंह, अतुल यादव, पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहें और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस मौके पर नकी हैदर जैदी, आफाक हुसैन, अहमद रजा, हाजी कमर, शहंशाह हुसैन जैदी, मसरूर आलम, ज़ैदी, बेलाल हैदर हसन, मुस्ना हसन, जमाल हैदर, अली नकी जैदी, इमरान हैदर, सलमान हैदर, रजा हैदर, हसन जैदी, अली रजा हैदर, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *