अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में 4 आरोपी जेल, पुलिस कड़ियां जोड़कर बाकी के बेहद करीब

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तेजी से कड़ियां जोड़ते हुए उनके बेहद करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, फिलहाल आज किसी नए आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


बताया जाता है कि बीते शनिवार शाम करीब 3:30 बजे अधिवक्ता प्रभात मिश्रा अपने गांव समंथा से अकबरपुर जा रहे थे। इसी दौरान महरुआ थाना क्षेत्र के तरसावा गेट के पास हमलावरों ने उनकी कार रोक ली और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।


घटना के संबंध में अधिवक्ता पंकज पांडेय की तहरीर पर महरुआ पुलिस ने 11 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को विशाल तिवारी, जिलाजीत और चंद्रजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मंगलवार को एक और नामजद आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस प्रकार अब तक कुल चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।


महरुआ थानाध्यक्ष के अनुसार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए फरार आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की इस सक्रियता से यह संकेत मिल रहा है कि मामले में जल्द ही पूरी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।


Spread the love

Related Posts

बस्ती में शिक्षा का खेल! फीस के नाम पर बच्चों से अमानवीय व्यवहार, स्कूल पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जिले के गौर क्षेत्र स्थित चन्द्रभान सिंह इंटर कॉलेज, इटबहरा एक बार फिर विवादों में घिर गया है। विद्यालय प्रबंधन पर छात्रों के साथ…


Spread the love

स्वास्थ्य केंद्र में ‘वसूली’ के आरोप, कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ शिकायत

Spread the love

Spread the loveचार साल से एक ही जगह तैनाती, अब भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्मचारी अम्बेडकरनगर।जनपद के विकास खंड जहांगीरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात एक कंप्यूटर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *