आईजीआरएस शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, जांच के बाद भी जिम्मेदारों पर चुप्पी

Spread the love

अम्बेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी एक गंभीर शिकायत पर अब तक ठोस कार्रवाई न होने का मामला सामने आया है। आईजीआरएस संदर्भ संख्या 40017826006985 के तहत की गई शिकायत में जांच प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद जिम्मेदारों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


शिकायतकर्ता रविन्द्र वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी टाण्डा मनीषा ओझा द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान 09 मार्च 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलपुर दयालपुर, शिक्षा क्षेत्र टाण्डा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। साथ ही, संबंधित प्रधानाध्यापक से साक्ष्य सहित आख्या मांगी गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब उपलब्ध नहीं कराया।


मामले को गंभीरता से लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा 11 मार्च 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकरनगर को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र भी प्रेषित किया गया। इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इसके बावजूद सवाल यह उठता है कि जब जांच में लापरवाही सामने आ चुकी है, तो उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। विभागीय उदासीनता के चलते शिकायतकर्ता सहित स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी कागजों तक ही सीमित रह जायेगा।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *