ज्वेलर्स की दुकान से चार सौ ग्राम सोना चुराने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बस्ती। जिले में ज्वेलरी की दुकान से चार सौ ग्राम सोना चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है आरोप है कि ज्वेलरी की दुकान पर सफाई का कार्य करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे सोना चुराता रहा उक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि गांधीनगर क्षेत्र के बभनगावां निवासी चंदन गुप्ता ने तहरीर में बताया है कि उनकी फर्म बालकराम रमेश कुमार सर्राफ के नाम से है जहां मनोज कुमार सोनी करीब छह वर्ष से ज्वेलरी कि सफाई का काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने चार सौ ग्राम सोना कई बार में चुराकर अपने भाई सनोज कुमार सोनी को दे दिया सनोज के माध्यम से मंगल बाजार पुरानी बस्ती अंकुश गलाई वाले के यहां वह सोना बेच दिया।

आरोप है कि मनोज द्वारा दुकान की दराज से एक लाख रुपये चोरी करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गया फुटेज देखने के बाद सोना व नकदी चोरी करने की बात सामने आई। चंदन गुप्ता के मुताबिक आरोपी मनोज और सनोज के पिता राजकुमार सोनी ने उनके पिता से अनुरोध कर स्टांप पेपर पर 400 ग्राम सोना तीन साल के अंदर वापस करने की मोहलत मांगी और आरोपी सनोज कुमार सोनी ने बतौर गारंटी के तौर पर दस लाख रुपये का चेक भी दिया जो कैश नहीं हो पाया। यह भी आरोप है कि सोना व रुपये मांगने पर उक्त लोगों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और रुपया व सोना हड़प लिया मामले को लेकर कोतवाल राणा देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी मनोज कुमार सोनी, सनोज कुमार सोनी, राजकुमार सोनी निवासी भुअर सराय थाना नगर व अंकुश गलाई वाले मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *