संत रविदास कल्याण मिशन द्वारा अटल बिहारी प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे की जयंती

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
बस्ती।
जनपद के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में रविवार को संत गाडगे एवम संत रविदास कल्याण मिशन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ जिसमें संत गाडगे की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने संत गाडगे और संत रविदास के सामाजिक योगदान को याद किया और उनके विचारों को आत्मसार्थ करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि संत गाडगे ने समाज में स्वच्छता और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया उन्होंने अपने जीवन में सफाई और समाज सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वहीं संत रविदास ने जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समानता एवम प्रेम का संदेश दिया वक्ताओं ने दोनों संतों के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया और समाज में उनके सिद्धांतों को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस बीपी अशोक ने संतों के विचारों को आत्मसात करने और समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि संत गाडगे और संत रविदास के विचारों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक समाज की स्थापना कर सकते हैं कार्यक्रम में आईएएस जय सिंह सहित कई प्रतिष्ठित अधिकारी, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम में एक विशेष पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें संत गाडगे तथा संत रविदास के जीवन व शिक्षाओं और उनके योगदान से जुड़ी पुस्तकें प्रदर्शित की गईं आगंतुकों ने इस प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और संतों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने संत गाडगे और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया समारोह में भाग लेने वाले लोगों ने संतों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में समरसता व सद्भाव बनाए रखने की अपील की।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *