किशोरी सशक्तिकरण पर एक दिवसीय इंटरफेस कार्यक्रम सम्पन्न, 72 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकासखंड परिसर स्थित ड्वाकरा हाल में किशोरी बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण, सम्मान एवं मानवाधिकार विषय पर एक दिवसीय वार्षिक इंटरफेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 72 से अधिक किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।


कार्यक्रम का आयोजन किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर के निर्देशन में जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की सचिव गायत्री ने कहा कि किशोरियों के सपनों को साकार करना और उनके हौसलों को नई उड़ान देना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि किशोरियों का सशक्तिकरण समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे गरीबी के दुष्चक्र को तोड़कर आर्थिक विकास को गति प्रदान करती हैं।


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर की चिकित्सा अधिकारी डा. सुधा वर्मा ने किशोरी स्वास्थ्य पर विस्तार से जानकारी देते हुए एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार एवं सम्पूर्ण टीकाकरण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। वहीं महिला थाने की उपनिरीक्षक हर्षिका पाण्डेय ने महिला एवं किशोरी अधिकारों के साथ सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए शासन द्वारा संचालित टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया।


बाल कल्याण समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बाल सुरक्षा एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर जोर दिया, जबकि वक्ता बत्सला त्रिपाठी ने किशोरावस्था में संयम और जागरूकता बनाए रखने की सलाह दी। जन विकास केन्द्र के लीगल एडवाइजर एडवोकेट अमित यादव ने महिलाओं और किशोरियों से संबंधित कानूनों की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया। उन्होंने बेटियों के महत्व पर भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि बेटी कभी दिल से बड़ी नहीं होती, बल्कि वह परिवार का सबसे बड़ा संबल होती है।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर आलमपुर अखई के ग्राम प्रधान हीरालाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में निरकला, इसराइल, अनुपम, धीरेन्द्र, गुलशनबानो, आरक्षी मोनी यादव, डा. ज्योति सिंह, शकुंतला गौतम, कुसुम यादव, आकांक्षा, अनुपम यादव, शकुंतला विश्वकर्मा, चांदनी, निधि एवं शकुंतला यादव सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *