अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय एंव ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार सिंह के अथक प्रयासों से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया। जिससे अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार बौराजगदीशपुर में ओवरलोड की समस्या के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुक जाता था। और लो वोल्टेज की परेशानी बनी रहती थी। एक ही ट्रांसफार्मर पर अधिक संख्या में कनेक्शन होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार सिंह ने क्षेत्रीय विधायक से लगातार संपर्क कर समाधान की मांग की उनके प्रयासों से नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद अभी बिजली व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
मौके पर मौजूद विष्णु देव पांडे दीप कुमार उदयराज और राम बसंत पाल ने कहा कि यह ट्रांसफार्मर लगने से गांव की बड़ी समस्या दूर हो गई है ।अब बिजली की सप्लाई बेहतर होगी। और हम लोगों को बार-बार होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा ग्राम वासियों ने विधायक जी और प्रधान बृजेश कुमार के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।




