सेवानिवृत्ति तिथि पर शिक्षक की रॉल्स रॉयल कार में गाजेबाजे के साथ हुई भव्य विदाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर-(अम्बेडकरनगर)
अधिवर्षता पूर्णकर मंगलवार को अवकाश ग्रहण करने वाले गांधी स्मारक इंण्टर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर ,अम्बेडकर नगर के शिक्षक श्यामकेतु सिंह की समारोहपूर्वक गाजेबाजे के साथ रॉल्स रॉयल कार में दूल्हे की तरह सजाकर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा की गई,जोकि शिक्षा जगत के लिए एक नजीर तथा अन्य विभागों के लिए विचारणीय यक्ष प्रश्न छोड़ गई कि आखिरकार प्रत्येक विभाग को अपने कर्मचारियों की विदाई कैसे करनी चाहिए।


ज्ञातव्य है कि अपने नवाचारों के लिए मशहूर पूर्वांचल का यह ख्यातिलब्ध कॉलेज अपने प्रत्येक कार्य को पूरे मनोयोग से करने के लिए मशहूर है
गौरतलब है कि भगवान महावीर की जयंती होने के बावजूद मंगलवार को विद्यालय विशेष रूप से उक्त श्री श्यामकेतु सिंह की विदाई हेतु खोला गया।जिसमें सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति रही जोकि महत्त्वपूर्ण है।इस अवसर पर मुख्य समारोह विद्यालय के शिक्षक कक्ष में आयोजित किया गया।

जिसमें प्रबंधक सर्वेंद्रवीर विक्रम सिंह प्रधानाचार्य डॉ.कप्तान सिंह द्वय ने शिक्षक श्यामकेतु सिंह का माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम,स्मृतिचिह्न,श्री रामचरितमानस,रुद्राक्ष माला और सदाशिव शंकर की प्रतिमा प्रदान करते हुए अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.उदयराज मिश्र ने किया।जिसे शिक्षक राजेश मिश्र,प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार सहित अनेक विद्वानों ने संबोधित किया।समारोह के अंत में विद्यालय द्वारा आयोजित प्रीतिभोज के पश्चात पूरा विद्यालय परिवार रिटायर्ड शिक्षक को घर तक पहुंचाया


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *