सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं — प्रशासन पर उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिले की भीटी तहसील क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी नगऊपुर ग्राम में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव की ढाख एवं जंगल की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि इसकी शिकायत प्रशासन से की जा चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी द्वारा तहसीलदार भीटी राज कपूर एवं संबंधित हल्का लेखपाल को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया कि हरीश मिश्रा, घनश्याम मिश्रा और दीपक मिश्रा द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से लैट्रिन का निर्माण कराया जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 पर भी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया, लेकिन पुलिस के लौटते ही आरोपियों द्वारा पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि तहसील प्रशासन को पूरी जानकारी होने के बावजूद क्या अवैध कब्जा रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, या फिर सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के हौसले यूं ही बढ़ते रहेंगे। फिलहाल, पूरे मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *