अनाथ छात्रा दिशा वर्मा ने कक्षा 8 में किया टॉप, संघर्ष और मेहनत से रचा सफलता का इतिहास

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के गौरा मोहम्मदपुर गांव की होनहार छात्रा दिशा वर्मा ने कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता की सबसे भावुक बात यह है कि दिशा के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, इसके बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।


दिशा वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा मोहम्मदपुर की छात्रा हैं, जिन्होंने कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। सीमित संसाधनों और पारिवारिक अभाव के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई को ही अपनी ताकत बनाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता यादव ने दिशा वर्मा को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दिशा जैसी छात्राएं पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने दिशा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।


भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरा महमदपुर प्रथम शिवम चौधरी ने भी दिशा को बधाई देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हासिल की गई यह सफलता सच में काबिले-तारीफ है। उन्होंने दिशा को आगे भी इसी तरह मेहनत कर जिले ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। दिशा वर्मा की यह कहानी साबित करती है कि मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।


Spread the love

Related Posts

वकील बनाम एसडीएम टकराव तेज, कोर्ट बहिष्कार से ठप हुई व्यवस्था — वादकारियों में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील इन दिनों वकीलों और उपजिलाधिकारी के बीच चल रहे टकराव को लेकर सुर्खियों में है। दोनों पक्षों के बीच जारी विवाद का…


Spread the love

प्रसव में कथित लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *