हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, श्रीराम के दर्शन कर किया पूजन

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

अयोध्या। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देश के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन और पूजन किए। इस दौरान उन्होंने श्रीराम यंत्र का भी श्रद्धापूर्वक अवलोकन किया।
मंदिर परिसर में पहुंचने पर चम्पतराय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।


महासचिव चम्पतराय ने गौतम अडानी और उनके परिवार, जिनमें करण अडानी भी शामिल थे, को श्रीराम मंदिर के निर्माण से जुड़े लंबे संघर्ष, आंदोलन, कानूनी प्रक्रिया और वर्तमान निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अडानी परिवार ने मंदिर की भव्यता और स्थापत्य को गहन रुचि के साथ देखा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा इस अवसर की तस्वीरें भी जारी की गईं, जो श्रद्धा और भक्ति के इस विशेष क्षण को दर्शाती हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *