लहरापुर के लाल सत्यम तिवारी बने नायब तहसीलदार, पूरे गाँव में जश्न का माहौल

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

अयोध्या(प्रियंका वर्मा) जनपद की तहसील सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत लहरापुर के निवासी सत्यम तिवारी, पुत्र संतोष तिवारी ने यूपी पीसीएस परीक्षा-2024 में 36वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही सत्यम तिवारी की सफलता की खबर गाँव पहुंची, पूरे लहरापुर में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामवासियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मिठाइयाँ बांटी, पटाखे जलाकर खुशी का इज़हार किया तथा सत्यम तिवारी का आरती उतारकर और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
इस अवसर पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने सत्यम तिवारी को गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि सत्यम की सफलता केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की प्रेरणा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि माता-पिता सकारात्मक सोच के साथ बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें, क्योंकि पढ़े-लिखे युवा ही देश को आगे बढ़ाते हैं और समाज को नई दिशा देते हैं।

उन्होंने सत्यम तिवारी के माता-पिता का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही ऐसी उपलब्धियाँ हासिल होती हैं। सत्यम की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को यह प्रेरणा मिलेगी कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने सत्यम तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *