अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुईली चौराहा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थित देखने को मिली।इस अवसर पर जयसिंहपुर विधानसभा के सभी पांचो मंडल के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे ।
डॉ विनय प्रजापति रामजीत पाल रोहित पांडे राजमणि मौर्य राकेश सिंह एक समूह के साथ कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ की गई।कार्यक्रम में कूरेभार के निवर्तमानमंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने अपने संबोधन में स्थापना दिवस पर व्याख्यान करते हुए पार्टी के विचारधारा और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला ।वहीं कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को जोशपूर्ण बना दिया।सेमरी मंडल अध्यक्ष रोहित पांडे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह संदीप पांडे सोमनाथ यादव हरिश्चंद्र वर्मा विधानसभा महामंत्री रत्नेश तिवारी अवधेश पांडे सुशील कुमार पांडे चंद्रप्रकाश सिंह महामंत्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव मुकेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




