पहले ही प्रयास में PCS-2024 उत्तीर्ण कर पल्लवी प्रियदर्शी बनीं कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

प्रियंका वर्मा

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोहावल ब्लॉक के ग्राम गोंड़वा की होनहार बेटी पल्लवी प्रियदर्शी ने PCS-2024 परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनकर अपने परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में गर्व और खुशी का माहौल है।


इस गौरवपूर्ण सफलता पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ जी स्वयं उनके आवास पहुँचे और पल्लवी को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने परिवारजनों के साथ मिठाई खाकर इस खुशी को साझा किया और पल्लवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने पल्लवी की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।


पल्लवी प्रियदर्शी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने वाली एक मिसाल बन गई है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *