प्रभारी पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने किया थाना नगर का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Spread the love

बस्ती। जनपद में अपराध नियंत्रण व आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह ने थाना नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, और सीसीटीएनएस कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के उचित रख रखाव व थाना परिसर की स्वच्छता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस बल को सतर्क रहते हुए अपराध नियंत्रण व आगामी महाशिवरात्रि के दौरान शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियों के लिए निर्देश दिए । उन्होंने शासन-प्रशासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों को साझा करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों तथा ग्राम प्रहरियों को इनका कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया साथ ही साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और रात्रि गश्त को लेकर भी सख्त निर्देश दिए ।प्रभारी पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण से पुलिस बल में सतर्कता व अनुशासन को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है जो बहुत जरूरी है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *