कुआँ का रंगाई पुताई कराकर ग्राम प्रधान ने निकाले लाखों रुपए……….

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीत जिले में कोसों दूर……

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति अंबेडकर नगर में धरातल से कोसो दूर है। जिले में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और उन भ्रष्टाचारियो पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जांचकर्ता ही उन्हें बचाने में लग जाते हैं जांच के नाम पर मोती रकम वसूली कर क्लीन चिट दे दिया जाता है। धीरे-धीरे मामला ठंडा बस्ते में चला जाता है।
अगर इन सभी मामलों में टीम गठित कर अलग-अलग विभागों के अधिकारियो/ कर्मचारियों को शामिल कर जाँच कराया जाए तो बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा होगा। हकीकत सामने आने पर आम जनमानस के पैरों की जमीन खिसक जाएगी।

एक ही कुआ का कई स्थान पर अपलोड फोटो


आपको बता दे एक मामला अभी ठंडा नही हुआ था की दूसरा भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आ आया है। पूरा मामला विकासखंड बसखारी अंतर्गत टड़वा मिश्र गांव का है। जहां पर बिना कुआं की मरम्मत कराए ही रंगाई पुताई कराके ग्राम प्रधान द्वारा मरम्मत दिखा कर विकास के पैसे को निकाल कर अपनी जेब गर्म कर ली गई है। इसका खुलासा तब हुआ जब गांव के एक व्यक्ति के घर के सामने बने कूएँ की मरम्मत कार्य दिखाकर ग्राम प्रधान के द्वारा लाखों रुपए निकाल लिया गया। ग्रामीण अशोक मिश्रा ने जब इस मामले के बारे में “मेरी पंचायत ऐप” से जानकारी हासिल की तो पता चला कि ग्राम प्रधान के द्वारा उनके घर के पास बने पुराने कुआ का नाम ‘रवि एवं ओमकार के घर के पास कुआ मरम्मत कार्य दिखाकर लाखों रुपए का भुगतान कुएं का मरम्मत कार्य दिखाकर निकाल लिया गया है। जबकि ग्रामीण का कहना है कि इस कुएं का मरम्मत कार्य करीब 20 वर्ष पूर्व हुआ था ग्राम प्रधान के द्वारा केवल रंगाई पुताई कराकर लाखों रुपए का भुगतान कर भ्रष्टाचार किया गया है।

मीडिया के स्थलीय निरीक्षण में भी देखने पर कुएं का मरम्मत कार्य काफी पुराना लग रहा है तथा उसमें पडी दरार से भी कोई अंधा व्यक्ति भी बता सकता है कि इस कुएं का मरम्मत कार्य हुआ है या नहीं, लेकिन भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि अधिकारियों के आंखों पर भ्रष्टाचार की पट्टी बध चुकी है उन्हें सच्चाई हकीकत से कोई मतलब नहीं केवल अपनी जेब गर्म करने पर लगे हैं। ग्राम सभा में बहुत सारे कोई का मरम्मत कार्य दिखाकर ग्राम प्रधान के द्वारा निकाला गया है। वही बड़ी बात यह भी है कि ग्राम प्रधान के द्वारा जिन कुएं का भुगतान निकाला गया उस पर केवल मात्र एक ही कुएं का बार-बार फोटो अपलोड किया गया है इसकी जानकारी मेरी पंचायत ऐप पर अपलोड फोटो से इसकी सच्चाई सामने आई है।

खंड विकास अधिकारी से टेलीफोनिक वार्ता…….

वही जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बसखारी दिनेश राम से टेलीफोनिक वार्ता की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि गांव का मामला काफी गंभीर चल रहा है अंबेडकर महोत्सव खत्म होने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी।

संवाददाता धीरेंद्र नाथ वर्मा अगर आपके पास भी भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई खबर हो तो हमें व्हाट्सएप करें: मो. 9839283818


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *