हमले के बाद पीड़ित ही बना आरोपी! न्याय के लिए एसपी दरबार पहुंचा अमजद मियां

Spread the love

जानलेवा हमले में घायल व्यक्ति ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

रविन्द्र वर्मा मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)।थाना बिजधरी क्षेत्र के ताजपुर पटखौलिया पंचायत अंतर्गत लाला छपरा गांव में मारपीट और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है, जहां घायल पीड़ित ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।गांव निवासी अमजद मियां, पुत्र स्वर्गीय सुल्तान मियां, ने आरोप लगाया है कि 31 मार्च 2026 को गांव के ही सेराज, मेराज (पुत्र अमीरजन रहमान) सहित अन्य लोगों ने उन पर अचानक लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में उनकी हथेली पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण उन्हें उपचार कराना पड़ा।पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना थाना बिजधरी में दी गई और मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे, विपक्षी पक्ष ने पुलिस की कथित मिलीभगत से उनके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, जिससे वे मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान हैं।

अमजद मियां ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनके खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमे की भी सत्यता जांची जाए।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *