अखिलेश यादव के निर्देश पर मिल्कीपुर में 46 स्थानों पर मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता (प्रियंका वर्मा)

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर अयोध्या-फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 46 स्थानों पर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान गोष्ठियों, माल्यार्पण कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को समानता, न्याय और अधिकारों का जो संविधान दिया, वह आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाएं और बाबा साहब के विचारों को जनमानस तक पहुंचाएं।
वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा पर चलती रही है। बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक मजबूत और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारीपूर्वक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद यादव, आकाश पटेल, राकेश शर्मा, प्रवेश अग्रहरि,पृथ्वीराज यादव, जय सिंह यादव, रामजी पाल, यदुनाथ यादव, रितेश यादव, वेद प्रकाश यादव,संतोष यादव,सीताराम यादव, राम सिंह यादव, रामसतन कोरी, सुनील कोरी, राम बहादुर यादव, मिथलेश कनोजिया, सहित बड़ी संख्या में सेक्टर व बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *