मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई अहम जानकारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेकरनगर।महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना महरुआ पुलिस द्वारा गोमती पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1930, 181, 1076, 1098, 102 व 108 तथा 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी समझाए गए। उप निरीक्षक सूर्यमणि शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल आशा यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं हेड कांस्टेबल सर्फुद्दीन की सक्रिय सहभागिता रही।

पुलिस टीम ने छात्राओं से खुलकर संवाद किया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *