अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।जनपद के भीटी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद से किशोरी का कोई सुराग न मिलने पर परिजन बेहद परेशान हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भीटी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 12 बजे के बाद इनौना दुल्लापुर गांव के ही एक युवक ने बहला- फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है।परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी को कहीं दूर ले गया है। घटना के बाद परिवार ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस की शरण ली।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सूरज निषाद पुत्र राम दयाल तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।


