निमंत्रण से लौट रहे युवक की बाइक रोक शरारती तत्वों ने युवक की पिटाई की

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

तारुन,अयोध्या(राम जनम यादव)। थाना क्षेत्र के पेड़रा महादेवन गांव मे सुरेन्द्र यादव के घर लडके की शादी के उपरांत आयोजित प्रीति भोज मे निमंत्रण मे गये पेड़रा गाँव निवासी युवक विजय निषाद को रास्ते मे रोककर गाँव के कुछ शरारती तत्व किस्म के युवको ने उसकी बाइक की चाभी छीनकर मारपीट पीटा और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। घटना के दौरान बेटे ने मामले की जानकारी अपने पिता राम चरित्र निषाद को फोन कर दी। बेटे की सूचना पर गांव के कुछ लोगो के साथ राम चरित्र भी मौके पर पहुंच युवको से बाइक की चाभी छीनने का कारण पूछा तो युवक उनसे उलझ कर अभद्रता करना शुरू कर दिया। काफ़ी दबाव के बाद युवको ने बाइक की चाभी वापस कर दी। इसी दौरान मौका पाकर पीड़ित विजय निषाद अपनी बाइक लेकर घर चला गया। पीड़ित युवक के पिता का कहना है कि शरारती युवक बुधवार रात करीब 8 बजे अपने कई साथियो को बुलाकर पीड़ित के घर धावा बोल उसके घर पहुंच पीड़ित की बहन नीतू व अर्चना को मारा पीटा। पीड़ित के पिता राम चरित्र निषाद ने गांव के महेंद्र यादव, संदीप यादव, आदित्य यादव प्रमोद यादव किशन निषाद के बिरुद्ध बेटे बेटियों व स्वयं को मारने पीटने की तहरीर मुकामी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानवीन कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *