पशुशाला में लगी आग के चलते दो भैस की जलकर मौत थाना क्षेत्र के भदारखुर्द गाँव की है घटना

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

तारुन,अयोध्या(राम जनम यादव)। थाना क्षेत्र के भदारखुर्द मजरे दुबाने गाँव मे गुरुवार दोपहर पशुशाला मे लगी आग के चलते दो भैसे जल मरी। बताया गया कि गांव निवासी विजय कुमार प्रजापति के पशुशाला मे अज्ञात कारणों से दोपहर आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरे पशुशाला को आग ने अपने आगोश मे ले लिया। जिससे अगर की चपेट मे आकर दो कीमती भैसो की मौत हो गयी।

पशुशाला के अलावा पीड़ित का मवेशियों के लिये रक्खा भूसा भी जल गया। घटना की खबर पाकर नायब तहसीलदार बीकापुर राम खेलावन व अग्नि शमन दस्ता भी मौके पर पहुंच आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उधर क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य राम स्वरूप फ़ैजाबादी मौके पर पहुंच घटना पर दुःख व्यक्त करते हुये पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन से उचित मुवावजा दिलाने की मांग की है।

तहसीलदार ने बताया क्षेत्र लेखपाल को मौके पर जाकर आगजनी से हुये नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजनें का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार को अहेतुक सहयता दिलायी जायेगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *