जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव में मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर,अंबेडकरनगर। जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। इस वर्ष छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट वर्ग में टॉपर्स इंटरमीडिएट मे आंचल पुत्री दिनेश कुमार यादव ने 432 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशु पुत्र राजेश ने 431 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। रिमझिम पुत्री अरविंद कुमार ने 430 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल वर्ग में भी शानदार परिणाम
हाईस्कूल परीक्षा में रागिनी पुत्री दिलीप कुमार ने 564 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षिता यादव पुत्री बालमुकुंद यादव ने 555 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही तनु ने 553 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अनंत कुमार पुत्र रामयस ने 548 अंक पाकर चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि सुप्रिया पुत्री महेंद्र यादव ने 543 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार में खुशी की लहर मेधावी छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्रधानाचार्य एवं अवनींद कुमार वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक गण संजय कुमार गुप्ता, योगेश वर्मा, विवेक वर्मा, विवेक चौधरी, दिनेश, रवि सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    मेडिकल कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुआ शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the loveसांसद लालजी वर्मा ने किया उद्धाटन अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज प्रातः 7…


    Spread the love

    सड़क हादसे में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर,अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक मिठाई दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *