सड़क हादसे में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर,अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक मिठाई दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय विश्वनाथ जलालपुर नगर में डाकखाने के सामने मिठाई की दुकान चलाते थे। बीते 15 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवानगर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल विश्वनाथ को परिजनों ने तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि हालत में सुधार न होने पर गुरुवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाली अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मेडिकल कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the loveसांसद लालजी वर्मा ने किया उद्धाटन अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज प्रातः 7…


Spread the love

जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव में मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर,अंबेडकरनगर। जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। इस वर्ष छात्र-छात्राओं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *