बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, खुशियों का माहौल मातम में बदला

Spread the love

बेटी की शादी का कार्ड देकर घर वापस आ रहे पिता समेत पड़ोसी की सड़क हादसे में मौत

अवधी खबर संवाददाता
भीटी अंबेडकर नगर।
बेटी की शादी का कार्ड देकर घर वापस आ रहे पिता समेत पड़ोसी की सड़क हादसे में मौत हो गई। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घटना महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है, जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत विशनागर पुर निवासी रोशन लाल उम्र लगभग 39 वर्ष अपने पड़ोसी शिव प्रकाश पुत्र छोटे लाल के साथ अपनी बेटी की शादी का कार्ड देकर घर वापस मोटरसाइकिल से आ रहे थ। महरुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत बलईपुर के पास पहुंचे थे की तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस व ग्रामीण की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा बिरसिंहपुर चिकित्सालय भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया।
महरुआ पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *