अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। अज्ञात लुटेरे तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है घटना को करीब 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है। घटना आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अछती और इंदईपुर के मध्य रास्ते का है।
आपको बता दें जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूदपुर निवासिनी सुरेंद्रा देवी पत्नी जयनारायण विश्वकर्मा 22 फरवरी की दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर से इंदईपुर के लिए अपने भाई के साथ निकली थी रास्ते में अछती और इंदईपुर के बीच में करीब 1:30 बजे पल्सर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने उसके गले की चेन खींचकर भाग गए।जिसकी वजह से गाड़ी से गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गई थी। पीड़िता के मुताबिक दोनों बाइक सवाल लुटेरे करीब 20 से 25 वर्ष के रहे होंगे।
वही आलापुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न
Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…





