जमीन विवाद में दबंगों का आतंक, पुरानी नींव उखाड़ शौचालय निर्माण का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

खोड़ारे,गोण्डा । थाना खोड़ारे क्षेत्र के ग्राम पिपरा तप्पा कोट, पोस्ट कोटखास में जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित पक्ष ने विपक्षियों पर जबरन उनकी पुरानी नींव उखाड़कर शौचालय निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है।


प्रार्थी अशोक कुमार सिंह पुत्र नंदलाल सिंह ने बताया कि उनकी आबादी की जमीन पर लगभग 70 वर्ष पुरानी नींव पड़ी हुई है। आरोप है कि विपक्षी बलवंत सिंह पुत्र विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, अखिलेश सिंह पुत्र शिव बालक सिंह, शिवकुमार सिंह पुत्र सरजू प्रसाद सिंह व कृष्ण कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह ने मिलकर जेसीबी मशीन से उनकी आधी नींव को जबरन उखड़वा दिया।


पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और शौचालय निर्माण के बारे में पूछा तो विपक्षियों ने जमीन को अपना बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिवार में संख्या अधिक होने के कारण विपक्षी दबंगई के बल पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं।


पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 25 अप्रैल 2026 को थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा मौके पर कोई जांच नहीं की गई है। इससे विपक्षियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। साथ ही आरोप है कि शिवकुमार का पुत्र लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *