रिपोर्ट न लगाने पर लेखपाल के खिलाफ शिकायत, पत्रकार ने कार्रवाई की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। तहसील हर्रैया क्षेत्र के नगर पंचायत कप्तानगंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार गोकरन पाण्डेय ने हल्का लेखपाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने समय से रिपोर्ट न लगाने पर कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार का कहना है कि उन्होंने अपने आराजी स्थित मौजा नकटीदेई बुजुर्ग, तप्पा-नवाई, परगना नगर पश्चिम, तहसील हर्रैया में बने मकान को आबादी घोषित कराने के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा-80 के तहत 8 अप्रैल 2026 को उपजिलाधिकारी हर्रैया के समक्ष आवेदन किया था।
आरोप है कि संबंधित पत्रावली लेखपाल और कानूनगो को भेजे जाने के बाद भी अब तक कोई आख्या प्रस्तुत नहीं की गई है। कई बार संपर्क करने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
पत्रकार के अनुसार, उनके समाचार पत्र “गोकरन टाइम्स” की मांग बढ़ रही है और छपाई मशीन लगाने के लिए बैंक में आबादी घोषित खतौनी प्रस्तुत करना आवश्यक है। रिपोर्ट लंबित रहने से उनका कार्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट लगवाने और आराजी को आबादी घोषित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर वह विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


Spread the love

Related Posts

सीयूईटी 2026 में बभनान की बेटियों का जलवा, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम व तृतीय स्थान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बभनान, बस्ती। आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय, बभनान (गोंडा) की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय…


Spread the love

तेजस फीलिंग स्टेशन पर मनमानी, प्रशासनिक आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर इन दिनों अव्यवस्था चरम पर पहुंच गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोल पंप बदइंतजामी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *