अम्बेडकरनगर दौरे पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 26 अप्रैल (रविवार) को जनपद अम्बेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंकज चौधरी सुबह 8:00 बजे लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नैमिषारण्य से प्रस्थान कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मार्ग से जनपद पहुंचेंगे। लगभग 10:00 बजे 161 कट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डॉ. हरिओम पाण्डेय (सदस्य विधान परिषद) द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 10:15 बजे गोहन्ना चौराहा पर पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय एवं 10:30 बजे पटेल नगर तिराहा पर चेयरमैन चन्द्रप्रकाश वर्मा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

सुबह 10:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचने के बाद 10:55 बजे लोहिया भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ‘साधू’ व जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत होगा। 11:00 बजे लोहिया भवन में “मन की बात” कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही 11:30 से 11:55 बजे तक वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 12:05 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। 12:20 से 1:00 बजे तक जिला बैठक आयोजित होगी, जिसमें जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष शामिल रहेंगे।

दोपहर 1:05 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी के आवास पर चाय चर्चा, 1:30 बजे विधायक धर्मराज निषाद के आवास पर पारिवारिक कार्यक्रम में सहभागिता तथा 1:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर 2:00 से 2:30 बजे तक भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है।कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला महामंत्री अमरेन्द्रकांत सिंह बनाए गए हैं। पार्टी संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने का आह्वान किया है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *