व्यक्तिगत हमलों पर भाजपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले- हताशा में मर्यादा खो चुकी है सपा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर÷ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी पर किए गए व्यक्तिगत हमले पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के घटिया और तुच्छ मानसिकता की बयानबाजी किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुँचती दिखाई दे रही है, जो राजनीति के गिरते हुए स्तर को दर्शाती है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर किया गया निजी हमला समाजवादी पार्टी की घटिया सोच, हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को उजागर करता है। लोकतंत्र में वैचारिक विरोध का सम्मान किया जाता है, लेकिन इस प्रकार के निजी हमले किसी भी सभ्य राजनीतिक परंपरा में स्वीकार्य नहीं हो सकते। कहा कि जिस प्रकार समाजवादी पार्टी का राजनीतिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है, उसी प्रकार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विरोध की मर्यादा और भाषा का स्तर भी बेहद नीचे कर दिया है।

राजनीतिक रूप से बैकफुट पर पहुंच चुकी सपा संवाद, संयम और विचारों की शक्ति पर विश्वास करने के बजाय हिंसा, अराजकता और व्यक्तिगत हमलों की राजनीति पर उतर आई है। जनता भी इस तरह के व्यक्तिगत हमलों और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करती है।


Spread the love

Related Posts

अखिलेश यादव ने धूमधाम से मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ…


Spread the love

जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर, करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की साजिश का आरोप

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में कथित जमीन घोटाले का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की जमीन का…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *