अम्बेडकरनगर ने रचा इतिहास, 899 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजित ग्रीन चौपाल से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुए दो कीर्तिमान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को लेकर जनपद अम्बेडकरनगर ने शुक्रवार को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। जनपद की सभी 899 ग्राम पंचायतों में एक ही समय पर आयोजित ग्रीन चौपाल कार्यक्रम ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दो नए कीर्तिमान दर्ज कराए।

शासन के निर्देशानुसार जनपद की पांचों तहसीलों और नौ विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एक साथ ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत स्तरीय समितियों की सहभागिता देखने को मिली।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने का सामूहिक संकल्प लिया। सभी पंचायतों में प्रस्ताव पारित कर साझा वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहनों तथा हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधानों ने ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान भी किया।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि जनपद ने अधिकतम ग्राम पंचायतों द्वारा एक साथ एक समय में आयोजित ग्रीन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम तथा सबसे कम समय में सबसे बड़ा ग्रीन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम के रूप में दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

ग्रीन चौपालों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पंचायतों ने आगामी वृक्षारोपण महोत्सव में प्रत्येक परिवार द्वारा कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जल संरक्षण, गो-संरक्षण, स्वच्छता अभियान, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि, मृदा संरक्षण तथा सौर ऊर्जा और एलईडी आधारित ऊर्जा संरक्षण उपायों को अपनाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पराली और खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव भी पंचायत स्तरीय समितियों द्वारा पारित किया गया।

मानसून को ध्यान में रखते हुए प्री-मानसून अवधि में पौधारोपण की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा हुई। पंचायतों को 30 जून तक स्थल चयन, गड्ढा खुदान, मृदा कार्य और पौध संरक्षण जैसी सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि वृक्षारोपण महोत्सव के दौरान गुणवत्तापूर्ण और सफल पौधारोपण सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि 899 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजित “ग्रीन चौपाल” पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में एक ऐतिहासिक जनजागरूकता अभियान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान के अनुरूप यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों तक ऊर्जा संरक्षण का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे आवश्यकता अनुसार ही वाहनों का प्रयोग करें और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का संकल्प लें।


Spread the love

Related Posts

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

Spread the love

Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *