आंधी-तूफान में दीवार गिरने से महिला की मौत मामले में प्रभारी मंत्री व डीएम ने परिजनों को सौंपा 4 लाख का चेक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिले के बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत कुढ़ा मुहम्मदगढ़ गांव में आंधी-तूफान के दौरान दीवार ढहने से हुई महिला की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।

बताया गया कि मृतका शकुना देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। स्थानीय बाजार में सब्जी बेचने जाते समय अचानक आए आंधी-तूफान के दौरान दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि भी जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर पीड़ित परिवार के खाते में भेजी जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने भी परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कराई जाएं ताकि परिवार को समय पर सहायता मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का भी संदेश देखने को मिला। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के उद्देश्य से जिलाधिकारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व एक ही वाहन से पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु, जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, ग्राम प्रधान, ग्रामीण और पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *