मकोईया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लो बोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल

Spread the love

भीषण गर्मी में चहोड़ा शाहपुर के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, पंखे-कूलर बंद, मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल

अम्बेडकरनगर। मकोईया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा चहोड़ा शाहपुर में पिछले कई महीनों से लो बोल्टेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। एक तरफ लगातार तापमान बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ बिजली का गिरता वोल्टेज ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। हालात यह हैं कि गर्मी से राहत देने वाले पंखे और कूलर सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं, वहीं कई उपभोक्ताओं के उपकरण खराब होने लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण कूलर और पंखों के मोटर जाम हो रहे हैं, जबकि मोबाइल चार्जर तक काम नहीं कर पा रहे। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों या वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली विभाग की यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

लाइनमैन और जेई के जवाबों ने खड़े किए सवाल

क्षेत्रीय लाइनमैन से फोन पर बातचीत करने पर बताया गया कि फीडर से ग्राम सभा की दूरी लगभग 16 किलोमीटर है, जिसके चलते गर्मी के मौसम में लो बोल्टेज की समस्या बनी रहेगी। इस जवाब के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि यदि पूरी गर्मी कम वोल्टेज ही मिलना है तो बिजली विभाग उपभोक्ताओं से पूरा बिल किस आधार पर वसूल रहा है।

वहीं संबंधित जेई से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कनेक्शन अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है, जिससे वोल्टेज गिर रहा है। जेई ने जांच कराने और समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड पर चल रहा है तो बिजली विभाग को उसकी क्षमता बढ़ानी चाहिए। उपभोक्ता नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं, इसलिए उन्हें निर्धारित मानक के अनुसार सही वोल्टेज की बिजली मिलनी चाहिए, ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *