साइबर ठगी के 85 हजार रुपये वापस, पीड़ित ने जताया आभार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या( प्रियंका वर्मा)। साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुदौली कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की सक्रियता और बैंक टीम के सहयोग से साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के 85,995 रुपये वापस कराए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवन्त चौधरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार विकेश राय पुत्र खुशीलाल राय निवासी मधुबनी बिहार, जो वर्तमान में सीएचसी रुदौली में सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं, साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली रुदौली की साइबर हेल्प डेस्क और संबंधित बैंक की संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से निकाली गई 85,995 रुपये की धनराशि वापस करा दी।

इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषिकेश सिंह, कांस्टेबल सुशील प्रकाश, कांस्टेबल धीरज कुन्तल और कांस्टेबल सर्वेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पीड़ित ने धनराशि वापस मिलने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहें और साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *