ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील अंतर्गत सेनपुर ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन पर ग्रीन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भीटी, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, बीएलओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान एसडीएम भीटी एवं ग्राम सचिव आनंद भारती ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर से कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाए और उनकी देखभाल उसी प्रकार करें जैसे अपने बच्चों की करते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार कम हो रहे पेड़ों के कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

ग्रीन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी ने मिलकर गांव को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

साइबर ठगी के 85 हजार रुपये वापस, पीड़ित ने जताया आभार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या( प्रियंका वर्मा)। साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुदौली कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की…


Spread the love

मकोईया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लो बोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल

Spread the love

Spread the loveभीषण गर्मी में चहोड़ा शाहपुर के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, पंखे-कूलर बंद, मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल अम्बेडकरनगर। मकोईया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा चहोड़ा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *