प्रधान पर जबरन नाली निर्माण का आरोप, ग्रामीण ने लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। कटेहरी ब्लॉक अंतर्गत धर्मा मुबारक पट्टी गांव में आबादी की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी विनोद कुमार ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी निजी आबादी भूमि में जबरन नाली निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।


पीड़ित विनोद कुमार का आरोप है कि वह स्वयं अपनी जमीन से दूसरे स्थान से नाली निकालने को तैयार हैं, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो, लेकिन इसके बावजूद ग्राम प्रधान उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं और जबरन निर्माण कार्य कराने पर आमादा हैं।


विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय प्रशासन समेत उच्च अधिकारियों से भी की है तथा शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर उचित समाधान नहीं निकाला तो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मौके की निष्पक्ष जांच कराकर जबरन कराए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए तथा उसकी आबादी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


Spread the love

Related Posts

श्रवण क्षेत्र धाम में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, पड़ रहा श्रद्धालुओं को पानी के लिए भटकना

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। रामायण काल से जुड़े आस्था के प्रमुख केंद्र श्रवण क्षेत्र धाम में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। धाम…


Spread the love

ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील अंतर्गत सेनपुर ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन पर ग्रीन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भीटी, क्षेत्रीय लेखपाल,…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *