सरयू ने छीनी तीन मासूमों की मुस्कान, तहसीनपुर में मातम का सन्नाटा

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तहसीनपुर में सरयू नदी ने एक ही पल में तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। नदी में नहाने गए 14 वर्षीय सत्यम पांडेय, 15 वर्षीय मानस पांडेय और 17 वर्षीय अमित पांडेय की डूबने से हुई दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा और परिजनों की चीख-पुकार हर किसी की आंखें नम कर रही है।

बताया जा रहा है कि तीनों किशोर नदी में नहाने गए थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। देखते ही देखते तीन मासूम जिंदगी की जंग हार गए। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जिसने भी यह खबर सुनी, उसकी आंखें भर आईं।

दुःखद घटना की सूचना मिलते ही अयोध्या के लोकप्रिय सांसद अवधेश प्रसाद एवं बीकापुर के लोकप्रिय नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

सांसद अवधेश प्रसाद ने जिलाधिकारी से पीड़ित परिवारों को तत्काल 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। साथ ही महोली बंधे से लेकर गुप्तार घाट बंधे तक सरयू नदी किनारे बसे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश देने की बात कही, ताकि भविष्य में किसी मां की गोद यूं सूनी न हो।

नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

“कुदरत के इस क्रूर वार ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए… तहसीनपुर आज रो रहा है, सरयू आज सवालों के घेरे में है।”


Spread the love

Related Posts

राजमांटेसरी इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान टाॅपर्स पर बरसे मेडल और तालियां

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। हाई स्कूल…


Spread the love

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, नकदी समेत ताश बरामद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी व ताश…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *