पिता की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पुत्र गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ दाउदपुर गांव में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद और आए दिन होने वाले अपमान को हत्या की वजह बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16/17 मई की रात करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर चारपाई के नीचे खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना सम्मनपुर पुलिस, फील्ड यूनिट तथा अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार का नाम सामने आया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त प्रमोद कुमार को उसके पिता जयराम द्वारा अक्सर सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और मारपीट कर अपमानित किया जाता था, जिससे वह मानसिक रूप से आक्रोशित रहता था। बताया गया कि 16 मई की रात करीब 11:30 बजे वह अपने पिता के पास गया, जहां फिर विवाद हुआ और पिता द्वारा गाली-गलौज व मारपीट किए जाने पर उसने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र जयराम, उम्र लगभग 45 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


Spread the love

Related Posts

राजमांटेसरी इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान टाॅपर्स पर बरसे मेडल और तालियां

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। हाई स्कूल…


Spread the love

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, नकदी समेत ताश बरामद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी व ताश…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *