अवधी खबर संवाददाता
टांडा, अम्बेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी व ताश के पत्ते बरामद कर आरोपितों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार पांडेय को ग्राम मुबारकपुर रसूलपुर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपितों में विशाल पुत्र परशुराम, शिवपाल पुत्र रामसुरेश, राजकुमार पुत्र संतराम निवासी मुबारकपुर, गौरीशंकर पुत्र कृपाशंकर निवासी रसूलपुर मुबारकपुर तथा रोशन पुत्र रामकुबेर निवासी शाहपुर कुरमौल थाना टांडा शामिल हैं।
पुलिस ने जुए की फड़ से 320 रुपये, तलाशी के दौरान 600 रुपये नकद तथा 52 पत्तों की ताश बरामद की। सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामला जमानती होने के कारण सभी को थाना स्तर से ही मुचलके पर रिहा कर दिया गया।




