राजमांटेसरी इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान टाॅपर्स पर बरसे मेडल और तालियां

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल्लन कर किया ।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेहनत अनुशासन और लगन ही सफलता की असली पहचान है। उन्होंने छात्रों से कहा कि प्रतिस्पर्धा इस दौर में शिक्षा ही भविष्य को मजबूत बनाती है।


हाई स्कूल परीक्षा में दिव्यांशी सिंह अंशिका सिंह अदिति सिंह पीयूष तिवारी युवराज प्रताप सिंह और हेमंत यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें दिव्यांशी सिंह पुत्री पवन कुमार सिंह ने 90% अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।


इंटरमीडिएट परीक्षा में पारूल बिंद और अलंकृता सिंह को शील्ड मेडल और प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। गया वहीं रोशनी वर्मा शिवा श्रीवास्तव सुधांशु मिश्रा सहित अन्य प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।


सम्मान समारोह में मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धियां पर खुशी जताई विद्यालय प्रबंधक ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

Related Posts

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, नकदी समेत ताश बरामद

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी व ताश…


Spread the love

पिता की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पुत्र गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ दाउदपुर गांव में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को गिरफ्तार कर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *