कनक पट्टी गाँव में विकास की नई क्रांति, सोलर शक्ति केंद्र और अन्नपूर्णा भवन समेत कई विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

Spread the love

गाँव के विकास को पंख लगातीं चार बड़ी सौगातें

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। जनपद के अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत कनक पट्टी गाँव में विकास की एक नई इबारत लिखी गई है। गाँव में सोलर शक्ति केंद्र, पंचायत लर्निंग सेंटर, अन्नपूर्णा भवन और स्वयं सहायता समूह भवन का भव्य लोकार्पण ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा द्वारा किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र तिवारी, सहायक खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सोलर शक्ति केंद्र से रोशन होंगे 45 घर

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से प्राप्त 19 लाख 89 हजार रुपए की लागत से इस सोलर शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। इससे गाँव के करीब 45 गरीब परिवारों के घर दिन रात बिजली से रोशन होंगे। खास बात यह है कि हर घर में मीटर से सप्लाई दी जा रही है। इससे होने वाली मासिक बिल की आय को ग्राम सभा के ओएसआर खाते में जमा कराया जाएगा, जिससे गाँव के विकास के लिए फंड जुटेगा।

पंचायत लर्निंग सेंटर (हाईटेक लाइब्रेरी)

आर.जी.एस.ए. योजना के तहत गाँव में एक आधुनिक लर्निंग सेंटर और लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यहाँ एक साथ करीब 25 बच्चे बैठकर शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ाई कर सकते हैं, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

अन्नपूर्णा भवन से आसान हुआ राशन

गाँव में ही अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हो जाने से अब ग्रामीणों को सरकारी राशन लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही छत के नीचे सुलभता से राशन मिल सकेगा।

स्वयं सहायता समूह (SHG) को मिला अपना आशियाना

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए स्वयं सहायता समूह के भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब समूह की महिलाएं बिना किसी बाधा के अपनी बैठकें और व्यावसायिक गतिविधियां अपनी खुद की छत के नीचे आयोजित कर सकेंगी।इस ऐतिहासिक लोकार्पण के अवसर पर ग्राम सभा के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गाँव के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया है।


Spread the love

Related Posts

डॉ. मोहनीश रावत का निधन, स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता ​कटेहरी अंबेडकरनगर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मोहनीश रावत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह लखनऊ के मैक्स…


Spread the love

जून में सड़क से संसद तक गांव की पगडंडियों से शहरों के चौराहों तक गूंजेगी सिर्फ एक ही आवाज सत्ता परिवर्तन : सफ़र पठान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को टक्कर देने के आसपा ने कमर कस ली हैं, भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *