युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम परिजन बुलडोजर कार्यवाही पर अड़े

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।जनपद की जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरी चौकी के देवपरापार गांव में 22 वर्षीय युवक सोनू की निर्मम हत्या के बाद शनिवार देर शाम गांव का माहौल गम और आक्रोश में डूब गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा परिवार में चीख पुकार मच गई।

पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक की मां पूर्व प्रधान जानकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजन आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही और कठोर सजा की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से भी अड़ गये स्थिति को गंभीर होते देख जयसिंहपुर एसडीएम सहित क्षेत्र के लोकप्रिय नेता धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

परिजनों को समझा बूझाकर शांत कराया। उसके बाद देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कराया गया।हत्या की घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस की तत्परता से कुछ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिससे प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष रबिन्दर सिंह तथा समाज सेवी सुजीत कुमार सिंह ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही और कड़ी सजा की मांग की है। पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

Related Posts

कनक पट्टी गाँव में विकास की नई क्रांति, सोलर शक्ति केंद्र और अन्नपूर्णा भवन समेत कई विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

Spread the love

Spread the loveगाँव के विकास को पंख लगातीं चार बड़ी सौगातें प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। जनपद के अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत कनक पट्टी गाँव में विकास की एक नई…


Spread the love

डॉ. मोहनीश रावत का निधन, स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता ​कटेहरी अंबेडकरनगर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मोहनीश रावत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह लखनऊ के मैक्स…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *