महाशिवरात्रि के मेले में आए हजारो श्रद्धालुओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, वितरित की गईं दवाईयां

Spread the love

बस्ती। पटेल एसएमएच हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कालेज गोटवा की ओर से तिलकपुर मेले में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की तरह आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर वी.के. वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरान्त अपने सम्बोधन मेंं डॉक्टर वीके वर्मा ने कहा कि गोटवा अस्पताल की ओर से कई दशकों से मेले में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारो लोग लाभान्वित होते हैं और दर्जन भर चिकित्सक अपनी सेवायें देते हैं। उन्होंने बताया कि आज 980 लोगों ने निःशुल्क जांच का लाभ उठाया साथ ही परामर्श के बाद उन्हे जरूरी दवाइयां भी दी गईं। उन्होने बताया कि शिविर में ब्लडप्रेशर,शूगर आदि की जांच की गईअधिकांश लोगों के भीतर कब्ज, गैस, शूगर और ब्लडप्रेशर से जुड़ी कमियां पाई गईं।

डॉक्टर वीके वर्मा ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र की बुनियाद सेवा भावना पर टिकी होती है कहा कि यदि सेवा भाव ना हो तो चिकित्सक की जानकारी और अस्पताल के आधुनिक उपकरण किसी काम के नहीं होते। इस अवसर पर डॉक्टर आरएन चौधरी डॉक्टर आलोक रंजन वर्मा डॉक्टर चन्दा डॉक्टर एसके कुशवाहा डॉक्टर इरफाना बानो डॉक्टर लालजी यादव डॉक्टर रितेश डॉक्टर मनीष आदि ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आए श्रद्धालुओं का सेवा भाव से स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाईयां भी निःशुल्क दी गई।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *