ग्राम पंचायत रूढ़ी में रोजगार सेवक द्वारा फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा के धन का किया गया बंदर बाट मृतक व्यक्ति के जाबकार्ड पर भी हजिरी चढ़ा कर किया गया भुगतान

Spread the love

अम्बेडकर नगर। विकास खंड राम नगर स्थित ग्राम पंचायत रूढ़ी में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर रोजगार सेवक द्वारा फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा योजना के धन का बंदर बांट करते हुए योजना को पलीता लगाने में रोजगार सेवक द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ा गया। जो जाब कार्ड धारक कभी काम करते हुए दिखाई नहीं दिए उनके जाब कार्डों पर 90 दिवस तक फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी का भुगतान कर मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा करने का काम किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार सेवक का चयन मायके के गांव रूढ़ी में हुआ है जबकि वह गांव में उपस्थित न रहकर अपनी ससुराल में रहती हैं तथा अपना काम स्वयं नहीं करती। वहीं रोजगार सेवक के स्थान पर उनके पिता द्वारा काम किया जाता है तथा बिना काम किए मजदूरों के जाब कार्ड पर फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी के धन को वापस वसूल लिया जाता है। पूर्व में बड़े पैमाने पर रोजगार सेवक द्वारा जाब कार्डों पर फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा योजना के धन का बंदर बांट कर लिया गया साथ ही पूर्व में मास्टर रोल पर फर्जी फोटो भी अपलोड किया गया। हद तो तब हो गई जब 11 दिसंबर 2023 को मृतक हुए शिवप्रकाश के जाब कार्ड पर दिवंगत होने के 6 महीने बाद जाब कार्ड पर फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी का भुगतान कर दिया गया। वहीं जीवित जाब कार्ड धारको के पीएम आवास की मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। मृतक होने से 6 माह बाद फर्जी हाजिरी लगाने को लेकर ग्राम प्रधान ने बताया कि ब्लॉक स्तर से फर्जी हाजिरी लगाई गई है।रोजगार सेवक द्वारा ग्राम पंचायत रूढ़ी में मनरेगा योजना के अन्तर्गत किये गये फर्जी बाड़े की ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *