1522 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Spread the love

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के प्रथम आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, बूथ स्तर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।

माह के अंतिम रविवार को प्रसारित प्रधानमंत्री के 134वें मन की बात कार्यक्रम को जनपद के सभी 23 मंडलों के बूथों पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के साथ ही भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के जनपद में प्रथम आगमन की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित कर स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

टांडा विधानसभा क्षेत्र के सद्दरपुर मंडल के बूथ संख्या-14 सलेमपुर पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री ने देशभर में कार्यक्रम से जुड़ने वाले लोगों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज और राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत एथलेटिक्स में भारत की उपलब्धियों से की तथा खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई दी।

साथ ही गोवा के सेवानिवृत्त शिक्षक बालकृष्ण अइया द्वारा जल समस्या के समाधान के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति में खगोल विज्ञान के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि दिशा ज्ञान, पंचांग तथा हमारे पर्व-त्योहारों का गहरा संबंध आकाश एवं तारों से रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के 23 मंडलों के 1522 बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 14,367 लोगों ने मन की बात सुनी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जयराम विमल, अनीता कमल, संजू देवी, विद्यावती राजभर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी, पंकज वर्मा, बजरंगी पाठक, मनीष मिश्र एवं शाश्वत मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

अर्टिगा कार ने बैटरी चालित ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक व सहायक गंभीर घायल

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर।महरुआ-अकबरपुर मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बैटरी चालित ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा पूरी…


Spread the love

कौस्तुभ कुमार सिंह बने अम्बेडकरनगर के नए जिला विद्यालय निरीक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह को अम्बेडकरनगर का नया जिला विद्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *