स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: अंबेडकरनगर समेत कई जिलों को मिले नए सीएमओ, शासन ने जारी की तबादला सूची

Spread the love


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत जारी आदेश में कई जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ), संयुक्त निदेशकों तथा अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी सूची के अनुसार अंबेडकरनगर में डॉ. प्रमोद कुमार को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बाराबंकी में डॉ. रंजन गौतम, उन्नाव में डॉ. अजय कुमार शर्मा, बलिया में डॉ. अभय नारायण राय, जौनपुर में डॉ. गंगाराम गौतम, वाराणसी में डॉ. मुकेश कुमार तथा गाजियाबाद में डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य को सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन, डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र, डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर, डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर, डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़, डॉ. भुवन चन्द्र पंत को पीलीभीत, डॉ. रमाकान्त सागर को अमरोहा, डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस तथा डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।


शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत इसकी सूचना चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय, लखनऊ को उपलब्ध कराने को कहा गया है।


स्वास्थ्य विभाग के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी मजबूत करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) सहित विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शासन को उम्मीद है कि नए अधिकारियों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा।


Spread the love

Related Posts

अर्टिगा कार ने बैटरी चालित ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक व सहायक गंभीर घायल

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर।महरुआ-अकबरपुर मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बैटरी चालित ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा पूरी…


Spread the love

कौस्तुभ कुमार सिंह बने अम्बेडकरनगर के नए जिला विद्यालय निरीक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह को अम्बेडकरनगर का नया जिला विद्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *